जिले एवं जनपद के सभा कक्ष में आज जनजातीय गरिमा उत्सव – “सबसे दूर, सबसे पहले” जनभागीदारी अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव तथा रोजगार सहायकों सहित बड़ी संख्या में कर्मयोगी एवं आदि साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत आयोजित अभिविन्यास सत्र में 18 से 25 मई तक संचालित होने वाले जनभागीदारी अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर व्यापक गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिनमें वृक्षारोपण, शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दुर्गम एवं वनांचल क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने “अंत्योदय” की भावना को साकार करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया।
0 Comments