धमतरी-
कुरूद तहसील कार्यालय के सामने स्थित कचहरी चौक में इन दिनों मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायी तस्वीर देखने को मिल रही है। जय मां शीतला गणेशोत्सव समिति पचरी पारा कुरूद के तत्वावधान में संचालित प्याऊ घर में भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं आमजनों के लिए पांच दिवसीय शीतल छाछ एवं ठंडा पानी वितरण किया जा रहा है।मई माह की तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच समिति द्वारा पिछले चार दिनों से लगातार निःस्वार्थ भाव से राहगीरों, मजदूरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को ठंडी छाछ पिलाकर राहत पहुंचाई जा रही है। सेवा कार्य के दौरान बड़ी संख्या में लोग प्याऊ घर पहुंचकर गर्मी से राहत प्राप्त कर रहे हैं।
समिति के संरक्षक हरिशंकर सोनवानी ने बताया कि सेवा भाव से किया गया कार्य सामाजिक दृष्टि से पुण्य का कार्य माना जाता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें समिति के युवा सदस्य बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, भाईचारा और मानवता की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। लोगों का मानना है कि युवाओं द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।सेवा कार्य में समिति सदस्य धनेश ध्रुव, खेलन ध्रुव, आकाश निर्मलकर, पिंटू निर्मलकर, करण श्रीवास, अभिषेक ध्रुव, लक्ष्मण यादव, उज्ज्वल साहू, लिमेश ध्रुव, मिक्की निर्मलकर, वेद कुमार सहित अन्य युवा साथी सक्रिय रूप से सेवा दे रहे।
0 Comments