धमतरी,   राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेकर जल संरक्षण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने भविष्य के जल संकट को देखते हुए पानी बचाने और कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
राज्यपाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए इसे जनआंदोलन बनाने की अपील की। साथ ही महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की, जबकि पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी।
बैठक के अंत में कलेक्टर ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया।