जिले में डोर-टू-डोर जनगणना कार्य का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। ग्राम रुद्री से शुरू हुई इस प्रक्रिया में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्वयं पहला फॉर्म भरवाकर अभियान की शुरुआत की और प्रगणकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
कलेक्टर ने जनगणना को देश की विकास योजनाओं की आधारशिला बताते हुए प्रगणकों से सटीक, पारदर्शी और गोपनीय तरीके से जानकारी संकलन करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से विनम्र संवाद और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया।
भीषण गर्मी को देखते हुए कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण कर त्रुटिरहित आंकड़े सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जनगणना 2027 के तहत जिले के 627 गांव और 140 शहरी वार्ड शामिल हैं। इसके लिए कुल 1617 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग कर सही जानकारी देने की अपील की है, ताकि “जनगणना से जन कल्याण” का उद्देश्य पूरा हो सके।
0 Comments