धमतरी,  मगरलोड 
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मगरलोड विकासखंड के ग्राम बिरझुली में आयोजित समाधान शिविर में कुल 431 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 367 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही का उदाहरण प्रस्तुत किया। शेष प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया जारी है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं का सीधे समाधान किया गया। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को राशन कार्ड, ट्राइसिकल, पेंशन स्वीकृति, श्रम कार्ड, पोषण किट एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि परिवहन सेवाओं के तहत 8 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिन्होंने त्वरित समाधान पर संतोष व्यक्त किया।
जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से जनसेवाओं की प्रभावी पहुंच एवं समस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।