धमतरी, 
जिला स्तरीय “सुशासन तिहार” कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी पहुंचे। उनके साथ रायपुर संभाग के कमिश्नर श्याम धावड़े भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
इस दौरान सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, महापौर रामू रोहरा, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत सिंह, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिंकी ध्रुव, श्रवण मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।