धमतरी मगरलोड-नगर पंचायत करेली बड़ी में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर “गांव चलो–घर चलो” अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत बूथ क्रमांक 234 एवं 235 में कार्यकर्ताओं द्वारा गली-गली और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान प्राप्त हुआ है। वहीं “महतारी वंदन योजना” से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है और उज्ज्वला योजना से रसोई धुआं मुक्त हुई है। इसके अलावा भूमिहीन मजदूरों को ₹10,000 वार्षिक आर्थिक सहायता मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।
इस अवसर पर अभियान प्रभारी हेमंत साहू एवं होरीलाल साहू, बूथ अध्यक्ष खुमेन्द्र साहू, जीतेश्वर साहू, प्रदीप साहू, दयालु साहू, डोमार सिंह साहू (पूर्व सरपंच), घनश्याम साहू, यशवंत साहू, बाबूलाल साहू, जगदीश साहू, भूनु निषाद, जितेंद्र सोनी, लकेश्वर राव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पार्टी के वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह अभियान आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी सिद्ध हुआ।
0 Comments