धमतरी पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनमोहन पटेल उर्फ छोटू (43 वर्ष, निवासी बनियापारा) को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 107/26, धारा 7(क) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी मोबाइल ऐप के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्टा संचालित कर रहा था और UPI व बैंक खातों के जरिए लेन-देन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से OPPO F15 मोबाइल (कीमत लगभग ₹10,000) जप्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
0 Comments