धमतरी में फरवरी 2026 में कॉलोनी के चार सूने मकानों को निशाना बनाते हुए आरोपियों ने देर रात सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित कुल लगभग 1 लाख 28 हजार रुपये की चोरी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और इंटर-डिस्ट्रिक्ट समन्वय के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गिरोह मध्यप्रदेश के धार जिले से संचालित हो रहा था और अलग-अलग जिलों में इसी तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था। विशेष टीम द्वारा लगातार निगरानी के बाद एक आरोपी, दिनेश बवानिया, को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त उपकरण और एक सोने की अंगूठी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई को एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
0 Comments