धमतरी, जिले में युवाओं की प्रतिभा को नया आयाम देने के उद्देश्य से दो दिवसीय “युवा फेस्ट 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। 24 से 25 अप्रैल तक आयोजित इस महोत्सव में जिले के 26 महाविद्यालयों से लगभग 5000 युवा उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
आयोजन में सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ी लोककला, पारंपरिक वेशभूषा और स्थानीय व्यंजनों की झलक ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
इस वर्ष फेस्ट में AI, वीडियो एडिटिंग और Canva वर्कशॉप मुख्य आकर्षण के रूप में उभरे, जहां युवाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल, कंटेंट क्रिएशन और तकनीकी नवाचार की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। विशेषज्ञों ने युवाओं को AI के माध्यम से रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के नए अवसरों से अवगत कराया।
जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा फेस्ट” केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सीखने, जुड़ने और आगे बढ़ने का सशक्त मंच है। यह आयोजन परंपरा और आधुनिक तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।
0 Comments