धमतरी कुरुद सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुरूद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर आरोपी मोबाइल फोन में BLISSEXCH ऐप के माध्यम से सट्टा संचालित करते पाए गए। तलाशी के दौरान 2 मोबाइल फोन, 1 आईफोन, 20,500 रुपये नगद एवं एक अर्टिका कार सहित कुल 5,05,500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है।
0 Comments