धमतरी “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” के आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इसमें महाविद्यालयों एवं आईटीआई के प्राचार्य, फैकल्टी और विद्यार्थी शामिल हुए। कलेक्टर ने बताया कि उत्सव में वाद-विवाद, नृत्य, गायन, क्विज सहित 20 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही सौरभ द्विवेदी का प्रेरक सत्र और वायरा बैंड व आवाज क्रांति बैंड की प्रस्तुतियां भी होंगी।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अच्छा अवसर है। सभी को अधिक से अधिक भाग लेने और तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
0 Comments