धमतरी - कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में खाद्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजकल्याण, आदिवासी विकास, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, कृषि, लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं शहरी विकास विभागों की विस्तार से समीक्षा की गई कलेक्टर ने विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मैदानी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने 24-25 अप्रैल को प्रस्तावित इंटरकॉलेज प्रतियोगिता की तैयारियों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने को कहा। साथ ही उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, स्किल डेवल पमेंट, आईटीआई उन्नयन एवं इन्क्यूबेशन गतिविधियों में तेजी लाने और युवाओं को रोजगा रोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया।स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन, सिकल सेल प्रबंधन एवं एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं आदिवासी कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए गए।ग्रामीण विकास एवं कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, फसल विविधीकरण, उन्नत बीज वितरण, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों की आय बढ़ाने और स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया।औद्योगिक विकास, एमएसएमई, पीएमईजीपी एवं लखपति दीदी योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन बढ़ाने के निर्देश देते हुए स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। वहीं शहरी विकास के तहत सड़क, नाली, पेयजल, पार्क, स्टेडियम एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा कर जनसुविधाओं के विस्तार एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी लाने को कहा गया।लोक निर्माण एवं पीएमजीएसवाई के तहत सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण, भूमि अधिग्रहण एवं वन स्वीकृति से जुड़े लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने गुणवत्ता एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।कलेक्टर ने नगरी-सांकरा क्षेत्र की सिंगपुर -दुगली नहर लाइनिंग कार्य का स्थल निरीक्षण करने तथा फुटहा मुड़ा नहर परियोजना को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक के अंत में उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, फील्ड विजिट करने और प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
0 Comments