धमतरी-
 जिले के कुरूद क्षेत्र के ग्राम रावनगुड़ा में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से जिला प्रशासन को आवेदन सौंपते हुए बताया कि दिनांक 5 अप्रैल 2026 को गांव के मंगल भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से शराब बिक्री की जा रही थी जिस पर ग्रामीणों ने तत्काल आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन समझाइश के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगातार अवैध शराब की गतिविधियों के चलते सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रह सके।
ग्रामवासियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि समय सीमा के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे 13 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।