धमतरी।
भारतीय जनता पार्टी के रांवा मंडल में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमन राव ने की। मुख्य वक्ता श्री मती साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक स्पष्टता एवं संगठनात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। अंत में सभी ने संगठन की मजबूती हेतु संकल्प लिया
0 Comments