धमतरी
जिले के लिए गौरव का विषय है कि धमतरी की युवा महिला पत्रकारों ने अपनी उत्कृष्ट पत्रकारिता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (CJU) द्वारा 29 मार्च को भिलाई में आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में धमतरी की वेणु साहू और पूनम शुक्ला को “महिला टैलेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, सक्रियता और समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों ने दोनों पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लेखन और रिपोर्टिंग के माध्यम से जनहित के मुद्दों को मजबूती से सामने रखा है तथा महिला पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं।
समारोह के दौरान अतिथियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद वेणु साहू और पूनम शुक्ला ने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया है