धमतरी/मगरलोड-
स्थानीय रेस्ट हाउस में आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से पदाधि कारियों की नियुक्ति की गई।संघ के अध्यक्ष पद पर कैलाश टांडे, महासचिव के रूप में एस. कुमार साहू, उपाध्यक्ष पद पर निमेष शुक्ला, संरक्षक के रूप में टोमन सिन्हा तथा सलाहकार के रूप में यादराम साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, मीडिया प्रभारी के रूप में गोविंदा सेन को नियुक्त किया गया। संगठन के सदस्य के रूप में नीलाभ शुक्ला, राजू साहू, सुरेश साहू और डुमेश सोनी को शामिल किया गया।इस दौरान महासचिव एस. कुमार साहू ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का मुख्य लक्ष्य पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संगठन क्षेत्र की छोटी-बड़ी सभी समस्याओं पर पैनी नजर रखते हुए खबरों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश टांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए सभी दायित्वों का निर्वहन निस्वार्थ, निष्पक्ष और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे संघ के सभी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।बैठक के अंत में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर बधाई दी।
0 Comments