धमतरी रामनवमी के अवसर पर धमतरी जिले में आयोजित शोभायात्रा पुलिस की व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में लागू विशेष सुरक्षा योजना के तहत जिलेभर में सतत पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में फिक्स पिकेट तथा पर्याप्त पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित की गई। ड्रोन निगरानी एवं कंट्रोल रूम से सतत पर्यवेक्षण के माध्यम से संपूर्ण व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई, जिससे सुरक्षा प्रबंधन और अधिक सुदृढ़ रहा। त्योहार पूर्व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों एवं फ्लैग मार्च के परिणामस्वरूप जिले में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था का वातावरण सुदृढ़ बना रहा।
पुलिस की सतर्कता, समन्वित कार्यप्रणाली एवं प्रभावी प्रबंधन के फलस्वरूप आयोजन के दौरान कहीं भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। धमतरी पुलिस जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।