धमतरी-
शासन के निर्देशानुसार दिनांक 1 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत भवन बुडेनी में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नवागांव, बुडेनी, चंद्रसूर एवं चंदना को शामिल किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राजस्व विभाग से आरआई देवांगन एवं हल्का नंबर बुडेनी के पटवारी आर.के. दिली मौजूद रहे। इसके साथ ही चंदना से कौशल कुमार साहू, ग्राम पंचायत बुडेनी के सरपंच खेमू साहू, कृषि विस्तार अधिकारी (REAO) रविकांत साहू तथा उप तहसील से नायब तहसीलदार चित्रसेन साहू भी शामिल हुए।अन्य विभागों से श्रम विभाग की तृप्ति सिन्हा (सहायक ग्रेड-3), पशुधन विकास विभाग से विजय ध्रुव, स्वास्थ्य विभाग से आरएचओ, पंचायत सचिव सेवक साहू, रोजगार सहायक एवं संबंधित ग्रामों के कोटवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।राजस्व पखवाड़ा के दौरान क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका निराकरण किया गया।
0 Comments