धमतरी पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में थाना सिहावा क्षेत्र के सांकरा फॉरेस्ट नाका पर 127.09 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। यह गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।वाहन जांच के दौरान संदिग्ध कार से 62 पैकेट गांजा (कीमत लगभग ₹63.54 लाख) जब्त किया गया। साथ ही कार, दो मोबाइल एवं नगदी सहित कुल ₹72.71 लाख की संपत्ति जब्त की गई। प्रकरण में दो आरोपियों—संदीप विष्णु खोत (41 वर्ष) एवं स्वप्नील मुलिक (31 वर्ष), निवासी जिला सांगली (महाराष्ट्र)—को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। धमतरी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
0 Comments