धमतरी -
जिले के प्रसिद्ध पं. रविशंकर शुक्ल गंगरेल जलाशय में जिला प्रशासन द्वारा पहली बार भव्य नौकायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिसके बाद विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने नौकायन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जलाशय का मनोहारी दृश्य और प्रतियोगिता की रोमांचक प्रतिस्पर्धा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर रंजना दीपेंद्र साहू ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इसे धमतरी के लिए ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि गंगरेल जलाशय प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत उदाहरण है, जिसे पर्यटन के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।कार्यक्रम के दौरान महानदी में दीपदान कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। साथ ही महिलाओं के साथ नौकायन का आनंद लेकर आयोजन में उत्साह और बढ़ाया गया।रंजना साहू ने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रह
0 Comments