धमतरी गंगरेल बांध पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत आज दोपहर 3 बजे महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में धमतरी सहित आसपास के क्षेत्रों की 52 टीमें 1000 मीटर की रेस में भाग लेंगी।
ग्रामीण क्षेत्र की तीन महिला टीमें भी पारंपरिक नाव के साथ हिस्सा लेकर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विजेताओं को 1 लाख, 50 हजार व 25 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे, साथ ही बोट सजावट के लिए 11 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार रखा गया है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिक से अधिक लोगों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है