धमतरी
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों और योजनाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। पोटियाडीह में PACS और चना खरीदी केंद्र का जायजा लेते हुए किसानों को केसीसी पुस्तिकाएं वितरित की गईं तथा गोदाम निर्माण की योजना की जानकारी दी गई। आमदी में स्वच्छता, पेयजल और WTP का निरीक्षण कर धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई, वहीं कॉलेज रोड की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए। अन्य स्थानों पर सोसायटी कार्य, फसल स्थिति और पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण कर किसानों को आधुनिक कृषि और पशुपालन अपनाने की सलाह दी गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का समयसीमा में क्रियान्वयन, पारदर्शिता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर आमजन को त्वरित लाभ पहुंचाया जाए।
0 Comments