धमतरी-
 बुधवार को रुद्री रोड स्थित नारायणा फार्म में धमतरी विकासखंड के उपसरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से उपसरपंच संघ के गठन का निर्णय लिया गया।
संगठन के लिए ग्राम पंचायत कलारतराई के उपसरपंच माधवेंद्र साहू को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें प्रतिभा साहू, नोमेश सिन्हा, जतिन साहू, शुभम साहू और आफताब खान को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनीष कुमार साहू को सचिव और विनोद डिंडोरकर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सह सचिव के रूप में खिलेंद्र साहू, टूमेशवरी नेताम और अजय मेहता को नियुक्त किया गया।विशेष सलाहकार के रूप में गोवर्धन साहू, अरमान खान, हबीब मोहम्मद, देवनारायण साहू और मिलन साहू को शामिल किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधवेंद्र साहू ने सभी उपसरपंचों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के माध्यम से उपसरपंचों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा तथा ग्राम पंचायतों के विकास को नई दिशा दी जाएगी।इस अवसर पर हलधर चंद्राकर, तातेश्वर साहू, चंपा लाल साहू, जोतिबा खरे, मनोज गौतम, दाऊ लाल यदु, हमेलाल बंजारे, रोहित तारम और विनोद नेताम सहित अन्य उपसरपंच उपस्थित रहे।