धमतरी-
 18 मार्च 2026।जिले में हाल ही में हुई ओलावृष्टि एवं असामयिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने किसानों से समय पर सूचना दर्ज कराने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके।कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी मौसम 2025-26 के अंतर्गत अधिसूचित ग्रामों के जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है और उनकी फसल ओलावृष्टि या असामयिक वर्षा से प्रभावित हुई है, वे अपनी फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को देना सुनिश्चित करें।इसके लिए किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 14447 एवं 18004190344 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सूचना दर्ज होने पर ही बीमा दावा मान्य किया जाएगा।किसानों की सुविधा के लिए बीमा कंपनी के अभिकर्ता एवं कृषि विभाग का मैदानी अमला भी सहायता प्रदान कर रहा है।कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और समय-सीमा के भीतर अपनी फसल क्षति की जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।