धमतरी-
शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस की यातायात शाखा द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में शहर के नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 117 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों पर प्रति वाहन 300 रुपये के हिसाब से चालान किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जा रही है और ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से लगातार जांच की जा रही है धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।