धमतरी-
जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भखारा थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का सामान जब्त किया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक केनिर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भखारा की पेट्रोलिंग टीम रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेमरा बी स्टॉप डेम क्षेत्र के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि आठ जुआरियों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लोकेश कुमार सिन्हा, मयंक सिन्हा, भुपेश्वर सिन्हा, हसन खान (निवासी सेमरा बी), छबि सोनकर (निवासी सिलघट), राजू साहु (निवासी सुपेला), कमलेश सोनकर तथा राजेश साहु (निवासी कौही, जिला दुर्ग) बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से जुआ फड़ सहित 9 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 6 मोटरसाइकिल, एक हीरो मेस्ट्रो स्कूटी, एक टीवीएस एक्सएल वाहन तथा 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है इस मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत भखारा थाना में अपराध क्रमांक 28/26 पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
0 Comments