धमतरी-
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम अब सोमवार के बजाय मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। यह परिवर्तन आगामी 3 मार्च 2026 मंगलवार से प्रभावी होगा।पूर्व में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला यह जनदर्शन कार्यक्रम अब प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट, धमतरी में आयोजित किया जाएगा। साथ ही आम नागरिक बुधवार को भी इसी समय पर कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं व शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।निर्धारित मंगलवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जनदर्शन हेल्प डेस्क पूर्ववत कार्यरत रहेगी।
0 Comments