धमतरी-
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पिपरिया जिला खैरागढ़ में जिला प्रशिक्षण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने की।बैठक में जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा प्रशिक्षण टोली के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना था।
जिला अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निर्धारित समय-सीमा में मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने संबोधन में दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को भारतीय राजनीति का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां सत्ता साध्य नहीं बल्कि जनसेवा का साधन है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही लक्ष्य है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। श्रीमती साहू ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति होते हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।
0 Comments