धमतरी-
जिले के कुकरैल में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील से लाभान्वित होने वाले गांवों की जानकारी ली और नागरिकों को बेहतर एवं सुगम राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।उन्होंने भवन में शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए विशेष रूप से विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल निर्माण और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। संबंधित विभागों को समय-सीमा में सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर भवन को जल्द हैंडओवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्रवासियों को तहसील कार्यालय की सुविधाएं शीघ्र मिल सकें।कलेक्टर ने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय शुरू होने से ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए दूरस्थ स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग राठौर, एसडीएम नगरी मनोज मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विमल साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगरानी एक्का सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments