धमतरी-
भारतीय सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। 13 फरवरी 2026 को जारी यह अधिसूचना सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकते हैंभर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 01 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर योजना के अंतर्गत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन (दसवीं एवं आठवीं पास) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के तहत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा पदों पर भी भर्ती की जाएगी।ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन संभावित रूप से 01 जून से 10 जून 2026 के मध्य किया जाएगा। परीक्षा की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नया रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप सेना भर्ती कार्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण हेतु दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।सेना ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी दलाल या भ्रामक तत्वों से दूर रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।देश सेवा के साथ सम्मानजनक करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। जिले के पात्र युवक-युवतियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया है।
0 Comments