धमतरी-
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुप्रतीक्षित सड़क विकास कार्यों को जल्द ही गति मिलने वाली है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू के प्रयासों से धमतरी विधानसभा क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए शीघ्र वित्तीय स्वीकृति मिलने की संभावना है।प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्राथमिकता देते हुए लगातार आधारभूत संरचना को मजबूत कर रही है। इसी क्रम में ग्राम छाती से देवपुर होते हुए गागरा–कंडेल मार्ग तक लगभग 9 किलोमीटर सड़क, बेंद्रानवागांव मार्ग तथा ग्राम गुजरा से ग्राम दर्री तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के कार्य प्रस्तावित हैं।बताया गया कि इन परियोजनाओं को शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए गए और उन्हें बजट में शामिल किया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही तीनों सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।शहर से लेकर गाँव तक धमतरी का समग्र विकास हमारा लक्ष्य है और सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।पिछले दो वर्षों में भी धमतरी विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों को लोक निर्माण विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है।
सरकार के प्रति क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा तथा सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।