धमतरी-
पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अर्जुनी क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांकरा ओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी के जरिए जुआ खिला रहा है। सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी दिनेश सोनवानी (34 वर्ष), निवासी सांकरा को रंगे हाथ सट्टा खिलाते पकड़ लिया। आरोपी के पास से 3,110 रुपये नगद, सट्टा-पट्टी और एक डॉट पेन जप्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
0 Comments