मगरलोड/करेली बड़ी -
छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद  नवगठित नगर पंचायत करेली बड़ी–खट्टी का विधिवत एवं गरिमामय शुभारंभ किया गया। यह ऐतिहासिक अवसर क्षेत्र के शहरी विकास, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय जनसमुदाय एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुसद विधायक अजय चन्द्राकर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत के गठन से क्षेत्र को बेहतर अधोसंरचना, सुव्यवस्थित शहरी सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने राज्य शासन की इस पहल को जनहित में दूरदर्शी निर्णय बताते हुए नगर पंचायत को आत्मनिर्भर और विकासोन्मुख बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।  और नवगठित नगर पंचायत को क्षेत्रीय विकास का नया केंद्र बताया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष विरेंद्र साहू,नगर पालिका परिषद कुरूद की अध्यक्ष  ज्योति भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत भखारा की अध्यक्ष  ज्योति हरक जैन, नगर पंचायत मगरलोड की अध्यक्ष  लिलेश सुरेश साहू, जिला पंचायत सदस्य  मीना डेमू साहू, जिला पंचायत सदस्य  देवेंद्र पाल, करेली बड़ी की सरपंच  खेमलता साहू, जनपद सदस्य  राजेश साहू एवं होरीलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।