धमतरी-
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने इसे करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों को साकार करने वाला बजट बताया है। रंजना साहू ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट ग्राम विकास, श्रमिक कल्याण.कृषि सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट,महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान तथा मध्यम वर्ग को समर्पित एक दूरदर्शी दस्तावेज़ है।उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन, ग्रामीण भारत से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, खेल से लेकर तीर्थ विकास तक यह बजट विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने वाला है। यह देश के हर गाँव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को नई शक्ति और दिशा प्रदान करता है।प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि बजट 2026–27 के माध्यम से प्रधानमंत्री.नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का दृढ़ संकल्प है। इस बजट में न केवल प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के लिए स्पष्ट ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया गया है, बल्कि उसे क्रियान्वित करने का व्यावहारिक और जमीनी विजन भी शामिल है।उन्होंने कहा कि यह बजट अर्थ से सामर्थ्य तक.अंत्योदय से अभ्युदय तक और साधन से समाधान तक की एक स्वर्णिम यात्रा है.जो 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और आगामी 25 वर्षों के रोडमैप को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।अंत में रंजना साहू ने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हर भारतवासी की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया जाना चाहिए।
0 Comments