धमतरी।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक सुदृढ़ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धमतरी जिले के वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र साहू को कृषि उत्पाद बाजार प्रकल्प का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।बीरेन्द्र साहू किसान मोर्चा में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे धमतरी जिले में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में लगातार तीन कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं। इस अवधि में उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन एवं शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य किया जिसको देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यक्षमता और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति पर बीरेन्द्र साहू ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा किसानों के हित में निरंतर कार्य करते हुए संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उनकी नियुक्ति पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments