धमतरी।
आज ग्राम भेण्ड्री में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर जी के करकमलों से ग्राम पंचायत भेण्ड्री में लगभग ₹1.23 करोड़ की लागत से होने वाले सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। यह कार्य ग्राम के समग्र एवं आधारभूत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इसी अवसर पर ग्रामीणों की सुविधा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के क्रियाशील होने से स्थानीय नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अजय चंद्राकर जी के नेतृत्व में ग्राम भेण्ड्री सहित संपूर्ण क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। ग्रामवासियों ने उनके द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, दूरदर्शी सोच एवं सतत प्रयासों के लिए सादर आभार एवं हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच  राजेश्वरी आनंद पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीरेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड,  मीना डेमू साहू सभापति जिला पंचायत धमतरी, श्याम साहू  पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड,  कल्याण सिंह राजपूत जी मंडल अध्यक्ष, राजेश साहू जी सभापति, जनपद पंचायत मगरलोड, होरीलाल साहू जी पूर्व मंडल अध्यक्ष,  विनीता संशरण साहू जी जनपद सदस्य,  प्रीत देवांगन जी पूर्व सरपंच एवं महामंत्री, मेघा मंडल, हेमंत साहू जी सोसाइटी प्राधिकृत अधिकारी, नीलकंठ सिन्हा जी ग्रामीण अध्यक्ष,  छबिलाल साहू जी अधिवक्ता सहित प्रहलाद ध्रुव जी, चुम्मन साहू जी, कुशल साहू जी, शिव साहू जी, राधे पटेल उपसरपंच, रोहित पटेल पूर्व उपसरपंच, सुश्री डामेश्वरी यादव पूर्व जनपद सदस्य, हेमलता देवांगन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।