धमतरी/मगरलोड-
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बुडेनी में ध्वजारोहण कार्यक्रम सादगी एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। पंचायत भवन परिसर में सरपंच खेमू साहू द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।ध्वजारोहण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम के गणमान्य नागरिक, पंचगण, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।