शुष्क दिवस 26 जनवरी को अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध धमतरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 94 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 12,290 रुपये की सामग्री जप्त की गई है। थाना सिटी कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुष्क दिवस के दिन सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महात्मा गांधी वार्ड एवं विंध्यवासिनी वार्ड क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के उपरांत पुलिस टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।पहली कार्रवाईनयापारा, महात्मा गांधी वार्ड में आरोपी हेमंत यादव उर्फ मंगलू को उसके निवास स्थान पर बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। मौके से 32 पौवा देशी शराब एवं 300 रुपये बिक्री रकम जप्त की गई। जप्त सामग्री की कुल कीमत 3,240 रुपये आंकी गई।दूसरी कार्रवाईविंध्यवासिनी वार्ड, गड्ढा पारा क्षेत्र में पानी टंकी के पास आरोपी चंद्रकांत साहू उर्फ चंदू को अवैध रूप से शराब विक्रय करते पाया गया। उसके कब्जे से 62 पौवा देशी शराब एवं 1,250 रुपये बिक्री रकम जप्त की गई। जप्त सामग्री की कुल कीमत 9,050 रुपये बताई गई है।दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सघन चेकिंग, गश्त एवं सूचना तंत्र के माध्यम से आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
0 Comments