धमतरी-
जिले में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न शासकीय विभागों में पदस्थ 26 विभागों के 86 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कुरूद अजय चंद्राकर ने समारोह में चयनित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों में शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों के कर्मी शामिल हैं।इस अवसर पर सर्वाधिक 22 अधिकारी-कर्मचारी पुलिस विभाग से चयनित किए गए। वहीं राजस्व विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 7-7 अधिकारी-कर्मचारी सम्मान सूची में शामिल रहे। शेष विभागों से 1 से 5 अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान कर्तव्यनिष्ठा, अनुकरणीय सेवा, प्रशासनिक दक्षता तथा जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
0 Comments