भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचन के साथ ही संगठन में एक नए युग की शुरुआत हुई है। संगठन की नियमित एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उनका चयन किया गया, जिसके बाद मंगलवार सुबह उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि नितिन नबीन इससे पूर्व कई वर्षों तक छत्तीसगढ़ भाजपा में सह-प्रभारी एवं प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। इस कारण छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से उनका विशेष जुड़ाव रहा है।उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों को नितिन नबीन जी के साथ कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वे जीवंत, सहज एवं विनम्र व्यक्तित्व के धनी हैं, साथ ही बड़े और निर्णायक फैसले लेने की अद्भुत क्षमता रखते हैं।रंजना साहू ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को नितिन नबीन जैसे सक्षम, ऊर्जावान और संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत नेतृत्व का मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन का संगठन कौशल भारतीय जनता पार्टी को जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा में नई दिशा देगा।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियां और संगठन की विचारधारा और अधिक मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचेगी तथा युवा ऊर्जा को नई प्रेरणा मिलेगी।
0 Comments