धमतरी/कुरुद-
कुरुद प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, पत्रकार हितों तथा वर्तमान परिदृश्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान प्रेस क्लब के नए पदाधिकारियों के चयन को लेकर चर्चा की गई, जिसमें उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार  मूलचंद सिन्हा एवं महासचिव पद पर धनसिंह सेन का चयन किया गया। दोनों पदाधिकारियों के चयन को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए सदस्यों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया।इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक कृपाराम यादव, पूर्व अध्यक्ष  जमाल रिजवी सहित वरिष्ठ पत्रकार  अजय केला,गणेश साहू, कृपाराम सिन्हा, रवि शर्मा, दीपक साहू, यशवंत साहू, चंदन शर्मा एवं  योगेश साहू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।बैठक में यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की सुदृढ़ता तथा निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।