गरियाबंद-धान खरीदी केंद्र लोहरसी में जारी खरीफ विपणन वर्ष के दौरान धान उठाव की प्रक्रिया को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं। 29 दिसंबर 2025 तक की “अब तक की स्थिति रिपोर्ट” के अनुसार केंद्र में पंजीकृत 666 किसानों से मोटा, सरना एवं पतला धान सहित कुल 28,251.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 4,200 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि 24,051.20 क्विंटल धान वर्तमान में खरीदी केंद्र में सुरक्षित रूप से रखा हुआ है। धान उठाव की प्रक्रिया जारी है, हालांकि अपेक्षित गति नहीं बन पा रही है।सूत्रों के अनुसार धान उठाव में कुछ तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक कारणों से विलंब हो रहा है, जिसका प्रभाव खरीदी केंद्र की दैनिक कार्यप्रणाली पर पड़ रहा है। समय पर उठाव नहीं होने से भंडारण व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है।