धमतरी-जिले में आगामी सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। जिले के इन्डोर स्टेडियम में 10 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली से पहले निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र मिलिट्री एकेडमी, धमतरी द्वारा युवाओं का प्रतिदिन आर्मी मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से बताया गया कि अधिकांश अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन आर्मी मेडिकल मानकों की जानकारी के अभाव में कई योग्य युवा भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है।इस अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह कमांडो प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण आर्मी इंस्पेक्टर द्वारा किया जा रहा है, जिससे उन्हें सेना के निर्धारित मेडिकल मानकों की वास्तविक जानकारी मिल सके और वे समय रहते आवश्यक सुधार कर सकें।
निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केन्द्र मिलिट्री एकेडमी के ट्रेनर एवं एक्स हवलदार आर्मी तथा इंस्पेक्टर जीवन राम निषाद ने सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे एक बार अवश्य अपना मेडिकल परीक्षण कराएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने बताया कि इस पहल से न केवल अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि मेडिकल कारणों से होने वाली असफलता में भी कमी आएगी।
0 Comments