धमतरी।
सुन्दरगंज वार्ड स्थित बीएलओ टू श्री विजय शर्मा के निवास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संबोधन में वर्ष 2025 की ओर अग्रसर भारत की वैश्विक भूमिका पर प्रकाश डालते हुए देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था, सशक्त विदेश नीति, खेल जगत में बढ़ती उपलब्धियों तथा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विश्व पटल पर भारत की सशक्त पहचान को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों को नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के पश्चात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक एवं राष्ट्रीय विषयों (SIR) पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण से देशवासियों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, खेल और संस्कृति सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बीएलओ टू श्री विजय शर्मा, ललित मानिक, श्रवण मरकाम, सीताराम शर्मा, सतीश शर्मा, जवाहर शर्मा, मीना शर्मा, शारदा शर्मा, उपेंद्र ठाकुर, खेदूराम ध्रुव, हरिश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।