धमतरी,


।
मगरलोड विकासखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुलेश्वर महादेव मंदिर एवं लोमस ऋषि आश्रम के विकास और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल तेज होगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्थल निरीक्षण कर अधूरे निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लोमस ऋषि आश्रम के समीप 50 से 60 चौपाटी निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा कुलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रस्ताव बनाने को कहा। वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन शेड, फ्लोरिंग सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान ग्रामीणों ने मुरूम सीलिंग, सोलर लाइट और नवागांव में नए आंगनबाड़ी केंद्र की मांग रखी। कलेक्टर ने मुरूम सीलिंग शीघ्र कराने, खनिज मद से सोलर लाइट लगाने तथा नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की स्वीकृति देने के संबंध में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

कलेक्टर ने कहा कि धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व के इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र की पहचान के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी उपस्थित थे।