धमतरी,  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों एवं सूचनात्मक पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही एआई मिशन, औद्योगिक निवेश, धार्मिक पर्यटन और ग्रामीण परिवहन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को भी दर्शाया गया है।

प्रदर्शनी में बताया गया है कि महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक महिलाएं, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से 4.95 लाख हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24.54 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं।

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ सहित अन्य प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और प्रदेश की विकास यात्रा की जानकारी मिल रही है।