कुरुद। अग्रवाल समाज ग्रुप कुरुद द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर स्थानीय श्री श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। समाज के सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सामूहिक महाआरती कर उनके समानता, बंधुत्व और ‘एक रुपया, एक ईंट’ के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजजनों के लिए लकी ड्रा आयोजित किया गया, जिसमें चयनित विजेता को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल सहित सुभाष अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रहलाद राय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक बंसल, अनूप अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, लल्ला अग्रवाल और लीलाराम अग्रवाल सहित समाज के अनेक सदस्य, महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।