धमतरी, अबिनाश मिश्रा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आजीविका संवर्धन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध और परिणाममूलक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का आकलन हितग्राहियों की आय, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता में हुए वास्तविक सुधार के आधार पर किया जाए।
बैठक में प्रदान, खोज, एसटीआरईई, एबीस जलनिधि, औषधीय पौधा उत्पादन, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, प्रोजेक्ट आरोही, स्वरोजगार योजनाओं, बैंक ऋण और मल्टीयूटिलिटी केंद्रों की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने कोसा, शहद, औषधीय पौधे, टेक्सटाइल, मत्स्य पालन सहित स्थानीय संसाधन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग और बाजार से जोड़ने के निर्देश दिए। बैंक ऋण प्रकरणों का समय पर निराकरण और सूर्यघर योजना के तहत पात्र परिवारों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा ने विभागीय समन्वय, नियमित निगरानी और हितग्राहियों को स्थायी रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
0 Comments