धमतरी मगरलोड गांधी जयंती के अवसर पर सेंटर/क्लस्टर में विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान के तहत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। वहीं, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधीजी के सत्य एवं अहिंसा के आदर्शों को जीवन में अपनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही और आयोजन ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा गांधीवादी मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।